हमारे बारे में
हरे कृष्ण हरे राम!
मीरा दल उत्तर भारत की निजी संस्था है जोकि चंडीगढ़ के समीप स्थित बलटाना कसबे में मौजूद है। हमारी संस्था का उद्देश्य जनमानस की सेवा करना और समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना है इसलिए हमारी संस्था कई क्षेत्रों में अपनी सेवा के माध्यम से समाज को जोड़ रही है।
मीरा दल की कई सेवाएं चल रही हैं जिसमे कि प्रतिदिन गौ-ग्रास सेवा, अन्न प्रसादम-सबके लिए भोजन, हरि-नाम संकीर्तन मंडल, कन्या, बाल एवं वृद्ध सेवा, पर्यावरण एवं जीव संरक्षण, शिक्षा-ज्ञान एवं संस्कार कक्षाएं, प्रेरणा एवं जागरूकता बैठक, तीर्थ-धाम यात्रा एवं सत्संग प्रवचन करवाना आदि भी सम्मिलित है।
संस्था में घर के इलावा, अलग-अलग राज्यों में मौजूद कुछ मित्र, कुछ क्लाइंट्स और कई दानी भक्तजन आदि हैं। जिन सभी के माध्यम से संस्था द्वारा महीने के दूसरे रविवार को जी एम सी एच हॉस्पिटल, सेक्टर-32, चंडीगढ़ में और आखिरी रविवार को लोकल अन्न भंडारा लगाया जाता है। भुखमरी से परेशान लोगों को देखते हुए प्रभु कृपा से मन में ये भाव आया कि ऐसी सेवा शुरू की जाये और आप सभी का सहयोग मिला। हमें अपना सहयोग व आशीर्वाद दें। आप सभी का आन्तरिक मन से आभार प्रकट करता हूँ। यदि आपको वास्तविक आनंद की अनुभूति करनी है तो गरीबों और असहायों को भोजन कराइये! मानवता की सेवा में यही सच्ची श्रद्धा है और पुण्य का काम भी। सभी के सहयोग से हम सफल हो पा रहे हैं। आइये अपना योगदान देकर एक सुंदर समाज का निर्माण करें और कोई भी अन्न के लिए परेशान ना रहे।
विज़न
मीरा दल उत्तर भारत की निजी संस्था है जोकि चंडीगढ़ के समीप स्थित बलटाना कसबे में मौजूद है। हमारी संस्था का उद्देश्य जनमानस की सेवा करना और समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना है इसलिए हमारी संस्था कई क्षेत्रों में अपनी सेवा के माध्यम से समाज को जोड़ रही है।
मिशन